फिर गैंगरेप, महिलाओं के लिए सेफ नहीं MP

बैतूल में भाई के साथ पेट्रोल भरवाने गई युवती से सात बदमाशों ने रेप किया।

Publish: May 02, 2020, 12:33 AM IST

Photo courtesy : zee news
Photo courtesy : zee news

बैतूल के पाढर क्षेत्र में भाई के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे युवती से गैंग रेप हुआ। मौसेरे भाई-बहन को सात बदमाश जंगल में ले गए, वहां उन्होंने युवक को एक कुएं में फेंक दिया और युवती के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो फरार है। घटना में नाबालिग भी शामिल हैं। 

Click आरोप : भाजपा सरकार आते ही बढ़ गए रेप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात आठ बजे के लगभग पाढर क्षेत्र के एक गांव के रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन पाढर पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल में भरवा कर घर लौट रहे थे। रास्‍ते में बाइक की हेडलाइट बंद हो गई। भाई बाइक रोककर हेडलाइट सुधार रहे थे। इसी दौरान तीन मोटर साइकिलों पर आए सात युवकों ने युवती और उसके भाई को अगुवा कर लिया और जंगल की ओर ले गए। वहां भाई के साथ मारपीट कर उसे कुएं में फेंक दिया। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Click 6 साल की बच्ची से रेप कर आंखें फोड़ी

युवक जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकला और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपिको समीप के गांव में पकड़ा।  को कुप्पा जोड़ के पास पकड़ा। इस दौरान कुछ आरोपित फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पूछताछ के बाद अन्य आरोपियो को हिरासत में लिया है। दो आरोपी फरार हैं।

भाजपा सरकार आते ही बढ़ गई घटनाएं

बैतूल गैंग रेप पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान कहा लॉक डाउन मे रेप की घटनाएं हो रही है सरकार और प्रशासन फैल है। पुरानी सरकार के आते ही महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।

महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं एमपी

महिलाओं और बच्चियों के लिए एमपी को सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। देश भर में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले मध्य प्रदेश में आते हैं। 2018 में समूचे देश में हर दिन औसतन हत्या की 80 घटनाएं, अपहरण की 289 घटनाएं और बलात्कार की 91 घटनाएं दर्ज की गईं हैं। बलात्कार के मामले में एकबार फिर मध्यप्रदेश अव्वल रहा है। वर्ष 2018 में देश में बलात्कार की कुल 33,356 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 5,433 घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं। यह करीब 16 प्रतिशत है। ब्यूरो के अनुसार 2016 में मध्य प्रदेश में 4882 मामले दर्ज किए गए थे। यानी एक साल में 14.6 फीसदी ज्यादा बलात्‍कार। एमपी2015 में भी बलात्कार के मामलों में सबसे ऊपर था।